घाटशिला, फरवरी 18 -- पोटका। प्रखंड के कोवाली थाना अंतर्गत महुलडीहा गांव में राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को महाराजा श्याम सुंदर चक्रवर्ती ने दिव्य प्रेम और कृपा की याद दिलाते हुए भगवान श्री कृष्ण की मधुर बाल लीला, पुतना बोध की कहानी, दामोदर लीला, वृंदावन लीला, कालिया दमन, गिरि गोवर्धन पूजा सहित अन्य कथा सुनाते हुए भक्त मंडली को भाव-विभोर कर दिया। मौके पर कालिया दमन एवं गोवर्धन पूजा की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी प्रस्तुत कर रहे कलाकारों का भक्तों ने सराहना की।कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा संघ के संरक्षक आशुतोष मंडल, असित कुमार मंडल, अध्यक्ष रामेश्वर पात्र, सचिव महानंद रजक, कोषाध्यक्ष हरे मोहन मंडल, उपाध्यक्ष मोहन लाल सरदार, लक्ष्मी नाथ महाकुड़, उत्तम कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.