नई दिल्ली, फरवरी 9 -- रिएलिटी शो 'द 50' के लेटेस्ट एपिसोड (8 फरवरी 2026) में भव्या सिंह ने बहुत बड़े-बड़े दावे किए हैं। दरअसल, गेम मास्टर लायन ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि वे ऐसे 20 प्लेयर्स को मैदान में भेजें जिनके पास बल भी है और बुद्धि भी। सेलेक्शन के दौरान दिव्या ने अर्चना गौतम से कह दिया कि उसके पास बुद्धि नहीं है। अर्चना की दोस्त भव्या को इस बात का बुरा लगा और वो दिव्या से नाराज हो गईं। टास्क के बाद भव्या वॉशरूम एरिया में बैठकर दिव्या के बारे में बात कर रही थी और तभी दिव्या ने भव्या से टिश्यू मांगा।भव्या का रिएक्शन भव्या ने टिश्यू देने से मना कर दिया। उन्हें लगा कि दिव्या ने बहुत बुरी तरह उनसे टिश्यू मांगा है। वॉशरूम से निकलने के बाद दिव्या बेडरूम की तरफ चली गईं और रिद्धि डोगरा के सामने रोने लगीं। दिव्या बोलीं, "मैंने लोगों के साथ दोस्ती...