कानपुर, जून 15 -- (फोटो) कानपुर। कुटुंब अपना परिवार ने रविवार को रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम सिविल लाइंस में सामाजिक कार्यक्रम दिव्यास्त्र का आयोजन किया। शास्त्र-शस्त्र से संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा करने की थीम पर प्रसिद्ध दिव्यास्त्रों पर प्रस्तुतियों से मन मोहा। श्रीराम नमस्तुभ्यं, त्रिंकट त्रिशूल, कौमादकी गदा, पंच दिव्य धनुष, सुदर्शन चक्र, परशु फरसा, नंदक तलवार, दिव्य चंद्रहास, ब्रहमास्त्र, कलयुग और दिव्यास्त्र आदि प्रस्तुतियां हुईं। मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार गुप्त ने कलाकारों की सराहना की। यहां अध्यक्ष राजेंद्र गुप्त, श्रीकृष्ण गुप्त, संगीता गुप्त, किरन ओमर, भावना गुप्ता, अजय गुप्ता, किशन ओमर, विकास ओमर, पंकज, विश्वनाथ, जतिन गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, राकेश गुप्त आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.