अयोध्या, मार्च 25 -- अयोध्या, संवाददाता। दिव्यांगों ने वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण करके डॉ रानी अवस्थी ने किया।प्रॉमिनेंट पब्लिक स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, देशभक्ति, गीत, लोकगीत पर नृत्य , कविता, माइम,नाटक आदि बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व बच्चों की लेखन प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता ,दौड़ प्रतियोगिता तथा म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें यूकेजी के शुभी ,रुद्र, युवान, दिव्येष तथा फर्स्ट सेकंड के अमित ,अंबिका ,श्रेयांश, प्रणववीर ,वंश ,नायरा तथा थर्ड फोर्थ फिफ्थ की कृष्ण कोरी, खुशबू, रीत , आलोक, अनिरुद्ध आदि पुरस्कृत हुए। इस अवसर पर अभिभावक बच्चे एवं शिक्षकगण एवं प्रबंधक समिति के भी लोग उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.