बागेश्वर, जून 7 -- विकासखंड के अणा गांव निवासी व राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम में कार्यरत शिक्षक सुरेंद्र सिंह रावत के पुत्र दिव्यांशु रावत ने जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण कर 2619 रैंक प्राप्त की है। दिव्यांशु की माता गीता रावत भी राजकीय इंटर कालेज मैगड़ीस्टेट में शिक्षिका है। दिव्यांशु ने इंटर तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम से प्राप्त की। पिछली बार भी उन्होंने जेईई मैन की परीक्षा में 99.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। बचपन से ही मेधावी रहे दिव्यांशु भविष्य में एक कुशल इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। दिव्यांशु की इस उपलब्धि पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, पूर्व जिपंस भावना दोसाद, प्रशासक हेमा बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, समाजसेवी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.