अयोध्या, नवम्बर 4 -- धर्मनगर। नगर पालिका रुदौली के हनुमान किला वार्ड निवासी राकेश चौरसिया की बेटी दिव्यांशी चौरसिया ने सीए फाउंडेशन की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह परीक्षा सितम्बर माह में आयोजित हुई थी। दिव्यांशी ने पिछले वर्ष शिक्षा क्षेत्र रुदौली के एलएसडीपी पब्लिक स्कूल से इंटरमीडियट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दिव्यांशी की सफलता पर विद्यालय प्रबंधक अनिल पाठक, प्रधानाचार्य आदित्य पाठक, शिक्षक वीके गोस्वामी ने खुशी जताई है और उज्जवल भविष्य की कामना की है। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.