पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- बीसलपुर। ब्लाक कार्यालय पर दिव्यांग शिविर लगाकर दिव्यांगों का उपकरण वितरित करने के लिए पंजीकरण किया गया। कुल 40 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। बीसलपुर ब्लाक कार्यालय पर दिव्यांग पुर्नवास केंद्र की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रानिक साइकिल, कान मशीन, व्हील चेयर, बैशाखी आदि उपकरणों के वितरित किए जाने के लिए दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। 40 दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराया। इस मौके पर इलिम्को कंपनी व जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र से अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...