चतरा, मार्च 18 -- चतरा प्रतिनिधि राजपूर थाना क्षेत्र के पेलतौल खुर्द गांव निवासी जयराम सिंह ने जिले के डीसी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में कहा है कि वह एक वृद्ध और आंख से दिव्यांग व्यक्ति है। गांव के ही एक पारा शिक्षक सुनिल कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने 12 मार्च को जानलेवा हमला किया था। जिससे वह अचेत होकर गिर गया था। इस घटना की लिखित सूचना 13 मार्च को राजपूर थाना प्रभारी को दिया गया था, लेकिन थाना कोई कार्रवाई नहीं की, बाद में इसकी सूचना एसपी को भी दिया लेकिन एसपी ने भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। वृद्ध ने कहा है कि कार्रवाई नहीं होने से सुनिल कभी भी मेरे साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। वृद्ध ने डीसी से घटना को अंजाम देने वाले सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.