जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकों को दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि शिक्षक दिव्यांग छात्रों को उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार अपेक्षित सहायता प्रदान कर सकें। यूजीसी की ओर से इस बाबत निर्देश कोल्हान विश्वविद्यालय को दिए गए हैं। निर्देशों के अनुसार, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को विभिन्न शिक्षण विधियों, जैसे दृश्य, श्रवण, स्पर्श शिक्षण शैलियों से पढ़ाया जाना है। ऐसा करने के लिए उन्हें सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाने हैं। यूनिवर्सिटी में दिव्यांगों की पहुंच आसान बनाने की दिशा में पहल करनी है। इसके लिए करिकुलम में बदलाव, टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार समेत करीब हर पहलू को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय को मिलने वाली एनआईआरएफ रैंकिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.