पीलीभीत, मई 9 -- बरखेड़ा। दिव्यांग महिला से गांव के युवक ने छेड़खानी की। विरोध पर पिटाई की। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उसकी वृद्ध मां घर पर रहती हैं। पति के छोड़ने के बाद उसकी बहन भी उन्हीं लोगों के साथ रहती है। बहन दिव्यांग है। चार मई को शाम सात बजे गांव निवासी अभिषेक घर में घुस आया। दिव्यांग बहन से छेड़खानी करने लगा। शोर-शराबा सुनकर वह बहन को बचाई तो आरोपी ने मारपीट की। आरोपी दोबारा छेड़खानी की धमकी देते हुए चल गया। आरोपी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.