चक्रधरपुर, मई 26 -- चक्रधरपुर।पोड़ाहाट एसडीओ सह चक्रधरपुर विधानसभा निर्वाचन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकत्र्ता करण महतो सहित अन्य पदाधिकारियं के साथ बैठक की। जिसमें कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2713 दिव्यांग है, जिसमें पुरूष 1315 एवं महिला 1398 मतदाता है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बन्दगाँव को निर्देश दिया गया है कि वे वर्त्तमान में 18 वर्ष से ऊपर दिये जा रहे है दिव्यांग पेंशन की सूची एवं मतदाता सूची में चिन्हित दिव्यांग मतदाता की सूची की मिलान कर छुटे हुए दिव्यांग व्यक्ति संबंधित बी॰एल॰ओ॰ के माध्यम से मतदाता सूची में चिन्हित करेंगे, ताकि भविष्य में आने वाले मतदान के दिन दिव्यांग मतदात...