पाकुड़, मई 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग कमेटी ऑन असेंबली इलेक्शन (डीएमसीएई) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। डीसी ने कहा कि डीएमसीएई का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन में सभी दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुलभ और समावेशी चुनाव प्रक्रिया के लिए जिले में किये जा रहे विभिन्न उपायों की निगरानी और मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए मतदान केन्द्रवार दिव्यांग मतदाताओं का मैपिंग कराना अनिवार्य है। यह भी बताया गया कि प्रोजेक्ट समावेश के तहत 22-27 मार्च तक सभी मतदान केन्द्रों में विशेष कैंप एवं घर-घर सर्वे का आयोजन किया गया था। इस क्रम में दिव्यांग नागरिकों से भी आवेदन प्राप्त किये गये थे। जिला में कुल पीडब्ल्यूडी मतदाता 14095 है एवं वरिष्ठ मतदाता 2407 है। इस संबंध में उपायुक्त न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.