मऊ, जून 3 -- मऊ। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय पर बैठक हुई। इस बैठक में निर्वाचक नामावलियों में छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने के लिए जनपद स्तर पर और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर गठित कमेटी के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया सुलभ चुनाव पर एक जिला निगरानी समिति का गठन जिले में किया गया है। इस समिति का गठन निगरानी और मूल्यांकन के लिए सभी दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सुलभ और समावेशी चुनाव प्रक्रिया के लिए किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित सदस्यों को निर्देशित किया कि ऐसे दिव्यांग मतदाता जो पंजीकृत नहीं हैं, उनको चिह्नित करें और उन्हें निर्वाचक नामावली में पंजीकरण की सुविधा सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया ...