मुंगेर, जनवरी 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सिविल सर्जन के निर्देश पर गुरूवार को सदर अस्पताल स्थित उपाधीक्षक कार्यालय में दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया। बोर्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 73 दिव्यांगों का विकलांगता जांच किया गया। फिजिशयन डाक्टर रमन कुमार द्वारा 12 शारीरिक दिव्यांगों का जांच किया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर निरंजन कुमार द्वारा 55 हड्डी के दिव्यांगों का जांच किया गया। वहीं नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर अनुराग द्वारा 6 नेत्र मरीजों के दिव्यांगता की जांच की गयी। सिविल सर्जन डॉ राजू कुमार ने बताया कि दिव्यांग बोर्ड में जिन दिव्यांगों का जांच हुआ है, उन सभी को एक सप्ताह के अंदर डाक्टर द्वारा निर्धारित दिव्यांगता प्रतिशत के आधार पर यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गुरूवार को दिव्यांग बोर्ड का आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.