चंदौली, अप्रैल 6 -- चंदौली, हिटी । जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चकिया तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायत सुनी गई। वहीं अन्य तहसीलों में मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित एसडीएम की मौजूदगी में समस्याएं सुनी गई। इस दौरान कुल 317 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के जिरए गुहार लगाई। इसमें मौके पर 22 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शासन के मंशा के अनुसार समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में जिलाधिकारी निखिल टीकाकरण फुंडे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न मामलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.