कन्नौज, जनवरी 31 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। कस्बा स्थित भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में दिव्यांग बच्चों की सक्रिय सहभागिता के साथ खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ.सरित द्विवेदी ने दिव्यांग बच्चों को कंबल वितरित किए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान छा गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, कंबल तथा ट्रैक सूट व स्वेटर प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। डॉ.सरित द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ खुशियां बांटना ही सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार, प्रवेश प्रजापति, सप्तऋ...