कोटद्वार, फरवरी 19 -- मंगलवार देर शाम को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने भाबर में निर्माणाधीन मालन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने लोनिवि दुगड्डा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मालन पुल के निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए। डीएम चौहान ने कहा कि यह पुल क्षेत्रीय आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। इसका कार्य समय पर पूरा किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यदायी संस्था को पुल के कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह तक पुल का कार्य पूरा करें, जिससे आम जनमानस को आवागमन के लिए सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों ने कहा कि पुल के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। कहा कि जो कार्य अवशेष रह गए हैं, उन्हें भी जल्द पूर्ण किया जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.