पलामू, फरवरी 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। समग्र शिक्षा अभियान के अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी (एडीपीओ) अंबुजा पांडेय ने शनिवार को समावेशी शिक्षा के रिसोर्स पर्सन के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अभी 4500 दिव्यांग बच्चे स्कूलों में नामांकित हैं,परंतु दिव्यांग बच्चों की संख्या और भी है। उन्होंने बैठक में उपस्थित समावेशी शिक्षा के रिसोर्स पर्सनों को सर्वे कक्ष दिव्यांग बच्चों को चिंह्नत करते हुए नजदीक के स्कूलों में उम्र के हिसाब से जोड़ने का निर्देश दिया। दिव्यांग बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए स्कॉट एंड ट्रांसपोर्ट भत्ता दिया जाता है,परंतु पलामू में स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को अप्रैल से अब तक नहीं दिया जा सका है। एडीपीओ ने सभी रिसोर्स पर्सन को स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के सूची और उनके अभिभावकों के नाम और बैंक अकाउंट नं...