जहानाबाद, जनवरी 9 -- घोसी, निज संवाददाता प्रखंड संसाधन केंद्र घोसी में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया । इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम समन्वयक जयंत कुमार आचार्य ने दिव्यांग बच्चों को दी जा रही सुविधा को विस्तार पूर्वक बताया। इस प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में बालमुकुंद प्रसाद सिंह प्रखंड साधन सेवी, संतोष कुमार प्लस टू उच्च विद्यालय सोनावा ने सभी अभिभावकों को दिव्यंगता के कारण, बचाव,दिव्यागता के प्रकार तथा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आगे के कार्यक्रमों के लिए तिथि भी निर्धारित की गई। 10 जनवरी से 12 जनवरी तक मध्य विद्यालय अहियासा ,13 जनवरी से 14 जनवरी तक मध्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.