सिद्धार्थ, फरवरी 10 -- इटवा, हिंदुस्तान संवाद। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इटवा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रतिभागी शिक्षकों का पंजीकरण, प्री-टेस्ट और प्रशिक्षण मॉड्यूल का वितरण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान समावेशी कक्षा में विविधता, समता और समावेशी शिक्षा की अवधारणा को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षकों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि दिव्यांग बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.