शामली, फरवरी 9 -- समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा योजना के तहत सोमवार को कस्बा बनत स्थित बीआरसी कार्यालय पर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए नामित सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना तथा शिक्षकों को समावेशी शिक्षा के प्रति दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कु. प्रिंसी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर अखिलेश मौर्य, सचिन कुमार एवं अनिल कुमार ने सहायक अध्यापकों को दिव्यांग बच्चों के शिक्षण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं। प्रशिक्षण में बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुसार शिक्षण विधियों, व्यवहारिक गतिविधियों तथा कक्षा में समावेशी वातावरण तैयार करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.