जमशेदपुर, दिसम्बर 4 -- जमशेदपुर। झारखंड शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा अंतर्गत वर्ष 2024-25 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, गोलमुरी में किया गया। विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने 50 व 100 मीटर दौड़, एप्पल रेस, बॉल थ्रो सहित आठ प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनीता सिन्हा ने किया। प्रतियोगिता का संचालन पुरुषोत्तम कुमार, प्रतिभा कुमारी और संजय कुमार की देखरेख में हुआ। सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कई अभिभावक और शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...