अमरोहा, फरवरी 11 -- हसनपुर, संवाददाता। श्रीमती सुखदेवी इंटर कालेज मैदान पर बुधवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद व दिव्यांग बच्चों की शैक्षिक प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पुत्र एवं बीडीसी देवेंद्र खड़गवंशी, नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी व ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता की 50 मीटर दौड़ में कुपित कंपोजिट विद्यालय नवाबपुरा सोहरका, लंबी कूद में लकी प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा खुर्द तथा 400 मीटर दौड़ में मनीष कंपोजिट विद्यालय दयावली खालसा प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अनोखी कंपोजिट विद्यालय झुंडी माफी ने बाजी मारी। दिव्यांग बच्चों में कनक राणा कंपोजिट विद्यालय झुंडी माफी विजेता रहीं। इस दौरान अन्य प्रतियोगिता भी हुईं। बीईओ अरुण कुमार, सोनू कुमार, वैभव गुप्ता, त्रिवेंद्र सिंह...