रायबरेली, मार्च 6 -- यूपी के रायबरेली में व्हील चेयर न मिलने पर दिव्यांग पति को पत्नी द्वारा पीठ लादकर सीएमओ कार्यालय पहुंचने के इस प्रकरण को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल को जांच कराने के आदेश दिए। जांच में डॉक्टर समेत दो कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई। डिप्टी सीएम के आदेश पर सीएमओ ने तीनों पर कार्रवाई की है। सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए जाते हैं। बीते दिनों एक महिला अपने दिव्यांग पति का प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंची। आरोप है कि सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग पति को व्हील चेयर नहीं मिला। नतीजतन पत्नी ने दिव्यांग पति को पीठ पर लाद लिया। दिव्यांग बोर्ड के समक्ष पेश हुई। इस मार्मिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिस पर डिप्टी सीएम ब्रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.