नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली अमित झा राजधानी में दिव्यांगों ((हाई सपोर्ट नीड) की देखरेख करने वालों को 6 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि के लिए अगले माह से आवेदन शुरु होंगे।इसके लिए एनआईसी से समाज कल्याण मंत्रालय ने पोर्टल तैयार करवा लिया है। बीते दिनों उन्होंने मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह को यह पोर्टल दिखाया है जिसके लिए उन्होंने स्वीकृति दे दी है। सूत्रों ने बताया कि इस पोर्टल को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इसे आवेदन के लिए शुरु कर दिया जाएगा।इस सहायता राशि के लिए दिव्यांग को बोर्ड द्वारा की जाने वाली जांच में कम से कम 60 अंक लाना अनिवार्य है। इसके पैमाने तय किए गए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ऐसे दिव्यांगों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने जा रही है जिनकी देखरेख परिवार या किसी अन्य शख्स द्वारा की जाती है। ऐ...