कौशाम्बी, मार्च 15 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां गांव में शुक्रवार की रात मकान को आग के हवाले कर दिव्यांग दंपती व उनके तीन बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मोहम्मदपुर असवां निवासी रामजी प्रजापति पुत्र गिरधारी लाल प्रजापति पैरों से दिव्यांग है। उसकी पत्नी गायत्री देवी भी दिव्यांग है। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे किसी ने रंजिशन उसके मकान को आग के हवाले कर दिया। आग की लपट व धुंए का गुबार देख दिव्यांग दंपती के साथ उनके बच्चों बेटी मानसी, बेटा शिवांस व यश ने चीखते-चिल्लाते हुए घर के बाहर भागकर किसी तरह जान बचाई। शोर-शराबे पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, इसके पहले ही मकान के भीतर रखी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.