दरभंगा, मार्च 12 -- दरभंगा। शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी न केवल छात्रों को पाठ्य पुस्तक पढ़ाना है, बल्कि उनके मानसिक विकास और समस्याओं की परतों के प्रति भी गंभीर होना है। विशेष रूप से दिव्यांग छात्रों के प्रति सहानुभूति रखना और उन्हें आर्थिक रूप से समर्थन देना हमारा मानवीय और सामाजिक कर्तव्य है। सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने ये बातें कही। प्रो. अहमद मंगलवार को कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में दिव्यांग छात्रों के लिए प्रत्येक भवन में रैंप का निर्माण कराया गया है और कक्षा तक पहुंचने के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था है। परीक्षा कें समय बाहरी छात्रों के लिए भी यह सुविधा होती है। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज के छात्र सुमन कुमार राम को एक जोड़ी नई स्टील की बैसाखी प्रदान की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.