बगहा, फरवरी 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय खेल विभाग बिहार सरकार ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा बुधवार को वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025 - 26 के अंतर्गत जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन शिक्षा विभाग के जगन्नाथ प्रसाद तथा बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष आशीष वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के स्पर्धा में 30 वर्ष तक के लगभग 40 महिला एवं पुरुष दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया।उद्घाटन सत्र में आशीष वर्मा के द्वारा बताया गया कि आज दिव्यांग खिलाड़ी भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साथी साथ ओलंपिक में भी भारत का नाम ऊपर कर रहे हैं तथा आज दिव्यांग खिलाड़ी अपने खेल कौशल से समाज में एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर रहे ...