शामली, मई 4 -- दिव्यांग क्रिकेटर मोहम्मद सादिक ने 133 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक कर रिकॉर्ड बनाया है। उनके परिचितों में खुशी का माहौल बना हुआ है। गत 29 अप्रैल से बेंगलुरु टी-20 दिव्यांग इंडिया बनाम श्रीलंका टीम की पांच दिवसीय सीरीज चल रही है। इंडिया टीम में कैराना नगर निवासी दिव्यांग क्रिकेटर मोहम्मद सादिक खेल रहे हैं। वह नगर में भास्कर क्रिकेट एकेडमी के कोच भी है। पिछले दिनों मोहम्मद सादिक का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन हुआ था। मोहम्मद सादिक बेंगलुरु में हो रही सीरीज में शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ खेलने के दौरान मोहम्मद सादिक ने 133 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो सर्वाधिक रफ्तार रिकॉर्ड की गई। वहीं, मोहम्मद सादिक की कामयाबी पर भास्कर क्रिकेट एकेडमी में हर्ष का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...