मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- पटेहरा,हिन्दुस्तान संवाद । संतनगर थाना क्षेत्र के रैकल गांव में सोमवार की शाम को पानी पीने गए किशोर की कुएँ में गिरने से मौत हो गई। गांव निवासी हरिलाल का 14 वर्षीय पुत्र शालू सिवान में बकरी चराने गया था। वह शाम लगभग छह बजे बकरी लेकर वापस घर लौट रहा था। घर से लगभग 500 मीटर दूर सिवान में स्थित कुएँ में पानी पीने के लिए गया और पानी में डूब गया। कुएँ में डूबने से किशोर की मौत हो गई। जब शाम हुई तब बकरी घर पहुँच गई किन्तु किशोर नही पहुँचा। कुछ देर बाद परिजन खोजने लगे। तब खोजते - खोजते परिजन कुएँ के पास पहुंचे तो किशोर का लोअर और चप्पल कुएँ के पास पड़ा था। परिजन काफी खोजबीन करने के बाद कटिया डालकर कुएँ में खोजा तब किशोर का शव मिला। किशोर का शव निकाल कर परिजन घर ले गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराना चाह...