हिन्दुस्तान संवाद, जनवरी 5 -- यूपी के कौशांबी में दिव्यांग किशोरी संग दरिंदगी के आरोपी हाईस्कूल के एक छात्र का शव रविवार सुबह गांव के बाहर बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसके खिलाफ शनिवार को ही दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा कायम हुआ था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। छात्र ने खुदकुशी की या हत्या कर शव लटकाया गया, फिलहाल यह अभी साफ नहीं है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में शिवरतन का पूरा मजरा पूरबशरीरा का रहने वाला 17 वर्षीय रोहित लोधी बाकरगंज स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। उसके घर के सामने दिव्यांग किशोरी रहती है। किशोरी की मां ने शनिवार को छात्र पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने ...