टिहरी, मार्च 25 -- देवप्रयाग के रामपुर-श्यामपुर गांव की दिव्यांग ऋतु ने मंगलवार को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वरखेड़ी से मुलाकात की। ऋतु जन्मांध हैं। दिव्यांग ऋतु ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय बाधितार्थ संस्थान से 12वीं के बाद दिल्ली विवि से स्नातक, जेएनयू से संस्कृत में एमए और फिर दिल्ली विवि से पीएचडी की। केंद्रीय संस्कृत विवि के श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग में वह आती रही हैं। ऋतु अपनी मां व पिता संत सिंह जियाल व अन्य परिजनों के साथ कुलपति प्रो वरखेड़ी से मिली। ऋतु ने अपने शोध के विषय में कुलपति को बताया। उन्होंने कुलपति को भगवान बदरीनाथ का चित्र भी भेंट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.