टिहरी, मार्च 23 -- देवप्रयाग के रामपुर-श्यामपुर गांव की दिव्यांग ऋतु ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो वरखेड़ी से मुलाकात कर अपने शोध कार्य पर चर्चा की। ऋतु जन्मांध है। दिव्यांग ऋतु ने ऋतु ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय बाधितार्थ संस्थान से बारहवीं के बाद दिल्ली विवि से स्नातक, जेएनयू से संस्कृत में एमए व फिर दिल्ली विवि से पीएचडी की। केंद्रीय संस्कृत विवि के श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग में वह आती रही हैं। ऋतु अपनी मां व पिता संत सिंह जियाल व अन्य परिजनों के साथ कुलपति प्रो वरखेड़ी से मिली। ऋतु इस दौरान काफी भावुक भी हो गयी। ऋतु ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वह 12 परिसरों वाले विश्वविद्यालय के कुलपति से इतनी सहजता से मिलेंगी। ऋतु ने अपने शोध के विषय में कुलपति को बताया। उन्होंने कुलपति को भगवान बदरीनाथ का चित्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.