भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी गणित विभाग में तैनात डॉ. प्रमोद कुमार लीयन पर पूर्णिया विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार विवि के 24 परगना क्वार्टर में रहता है। डॉ. प्रमोद दिव्यांग हैं। उन्होंने कुलसचिव प्रो. रामाशीष पूर्वे से परिवार और अपनी जान की गुहार लगाई है। उन्होंने टीएनबी कॉलेज के पूर्व डिमोस्ट्रेटर वीरेंद्र कुमार मिश्रा और एक पीजी विभाग में कार्यरत सहायक पर गंभीर आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। डॉ. प्रमोद ने अपनी शिकायत में कहा कि सहायक और डिमोस्ट्रेटर उन लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। सहायक और उनकी पत्नी उनके दिव्यांगता को लेकर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करती है। सहायक का नाथनगर घर है, जबकि ससुराल परबत्ती है। इस कारण कई बार धमकी भी...