मऊ, फरवरी 6 -- मऊ। राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित और जिले के परदहां ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत परशुपुरा निवासी दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने डीएम कार्यालय में सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय के सामाजिक कार्यों की भी सराहना की। बताते चलें कि परशुपुरा निवासी अभिषेक दिव्यांग होते हुए कई वर्षों से समाजसेवा कर रहे हैं। वह समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम संस्था चलाते हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर लोगों की मदद कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...