एटा, फरवरी 2 -- दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ ही शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समावेशी शिक्षा को प्रभावी बनाया जायेगा। सोमवार से समेकित शिक्षा में स्कूल स्तर पर शिक्षकों को चयनित कर प्रशिक्षित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सोमवार को ब्लॉक अवागढ़ क्षेत्र से प्रशिक्षण की शुरुआत समेकित शिक्षा जिला समन्वय संजय मिश्रा के निर्देशन में हुई है। ब्लॉक संसाधन केंद्र निधौलीकलां पर सोमवार से पांच दिवसीय समावेशी शिक्षा शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अमित सक्सेना ने किया। दो बैच में आयोजित प्रशिक्षण में 100 नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण संदर्भदाता विशेष शिक्षक गौरव मिश्रा ने समावेशी शिक्षा की जरूरत, भविष्य की कार्ययोजना, दिव्यांगता के विभिन्न आयाम की जानकारी दी। प्रशिक्षक ...