मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- एक संवाददाता, बंदरा। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को दिव्यांग सशक्तीकरण को लेकर बीडीओ आमना वसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दिव्यांगों को अंत्योदय राशन कार्ड सुनिश्चित करवाने, आवास, जीविका एवं मनरेगा से जोड़कर दिव्यांगों को लाभान्वित करने के मुद्दे उठाए गए। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 72 के तहत आयोजित बैठक की गई में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी व हत्था एवं पीयर थाना के पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें पर्शन विथ डिसेबिलिटी के जिलाध्यक्ष सह बंदरा प्रखंड अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कानूनी रूप से नियमित बैठक निर्धारण के अलावा दिव्यांगों के लिए विभिन्न योजनाओं के लाभ को जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया। सभी दिव्यांगों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और उसका निष्पादन किया गया। मौके पर प्रखंड उपप्रमुख उमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.