उरई, फरवरी 6 -- उरई। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जिले में दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों के लिए सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण शिविर 17 से 24 फरवरी तक होगा। सभी ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्रों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर उरई में शिविरों के आयोजन की लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया ब्लॉक डकोर में परीक्षण शिविर 17 को 11 से शाम चार बजे तक होगा। वहीं कोंच एवं नदीगांव ब्लॉक में परीक्षण शिविर विकास खण्ड मुख्यालय कोंच में 18 को 11 बजे से चार बजे तक होगा। कदौरा में 19, महेवा में 20, जालौन व कुठौंद में 21, माधौगढ़ व रामपुरा में 23 फरवरी को शिविर आयोजित कई जाएंगे जबकि शहरी क्षेत्र में परीक्षण शिविर का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से शा...