हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल ने गुरुवार को आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल से भेंट कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि जिले के थाना-चौकियों में दिव्यांगों के लिए अलग शिकायती काउंटर बनाया जाए, ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा दिव्यांगों की संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित सुनवाई हो। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी पर लगाम लगाने के साथ ही गौला नदी में काम करने वाले श्रमिकों का सत्यापन किया जाना चाहिए। आईजी ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.