लखीमपुरखीरी, जुलाई 3 -- भारतीय दिव्यांग यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी है। दिव्यांग यूनियन को भारतीय किसान यूनियन अमन संधू ने भी अपना समर्थन दे दिया है। इससे पहले किसान शक्ति संगठन ने भी दिव्यांग यूनियन को अपना समर्थन दे दिया था। बुधवार की शाम धरना स्थल पर पहुंच एसडीएम ने दिव्यांगों की समस्याएं जानी। भारतीय दिव्यांग यूनियन ने मांगे ना माने जाने से परेशान होकर सोमवार 30 जून से सदर चौराहा इंदिरा पार्क में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया था जो तीसरे दिन भी जारी है। दिव्यांग यूनियन के तहसील अध्यक्ष विकास कुमार का कहना है कि वह अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। ज़ब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता धरना जारी रहेगा। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा ने धरना स्थल पर पहुंचे उन्हें अपना समर्थन दिया था। बुधवार को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.