महाराजगंज, सितम्बर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आम आदमी पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरिता देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व दिव्यांगों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया। कहा कि दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाय। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांगों का प्राथमिकता के आधार पर अन्त्योदय कार्ड बनाया जाना चाहिए। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण नहीं बनाया जा रहा है। अपात्रों का नाम काटकर पात्रों व दिव्यांगों, भूमिहीन, निराश्रित महिला को राशन कार्ड दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां पेयजल परियोजनाएं बंद हैं या नहीं चल पा रही हैं वहां इंडिया मार्का हैंडपंप की व्यवस्था किया जाय। दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन शीघ्र दिया जाय। इस दौरान जिला...