औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- गया जी के गांधी मैदान में सोमवार को आयोजित दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में औरंगाबाद जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। कुल चार जिलों के दिव्यांग खिलाड़ी यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। औरंगाबाद जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में कुल पांच गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल और दो ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। शॉट पुट में सुदेश यादव ने गोल्ड मेडल हासिल किया। दौड़ प्रतियोगिता में पूजा कुमारी ने गोल्ड मेडल वहीं सुधांशु कुमार ने भी दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सुधांशु कुमार ने शॉट पुट प्रतियोगिता में भी एक गोल्ड मेडल झटक लिया। जैवलिन थ्रो में राजू कुमार सिंह ने एक सिल्वर मेडल वहीं सुभाष कुमार सिंह ने शॉट पुट और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में एक-एक ब्रांज मेडल प्राप्त किया। औरंगाबाद जिले को कुल आठ मेडल...