लखनऊ, जून 14 -- जानकीपुरम विस्तार सेक्टर सात स्थित दृष्टि सामाजिक संस्था में शनिवार को राधा स्नेह दरबार की सखियों ने दिव्यांग बच्चों को जरूरी सामग्री भेंट की। इस मौके पर राधा स्नेह दरबार की अध्यक्ष बिंदू बोरा ने कहा कि दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ाकर उनकी अंतर्निहित शक्तियों के संवर्धन के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर दृष्टि सामाजिक संस्था के प्रबंधक धीरेश बहादुर ने बताया कि यहां 265 दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के उपक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इस मौके पर बीना गोयल, अंशु अग्रवाल, सीमा गोयल, सुमन अग्रवाल, नीलू गोयल, राखी अग्रवाल, विभा जालान, नमिता, मृदुला अग्रवाल, दीपाली मित्तल, मीना मित्तल, आभा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, किरन जैन, मीरा गोयल, अंजना अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, विम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.