पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड के धुरपैली पंचायत के धाप टोला में बीते रविवार को घर का सहारा दिव्यांग मजदूर प्रमोद विश्वास की लुधियाना में सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर मां संतोलिया देवी की भी मौत हो गई। इससे पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। परिजनों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार में मृतक मजदूर प्रमोद बचपन से दिव्यांग था। माता-पिता की लाडला पुत्र करने को तो बहुत कुछ चाहता था पर शारीरिक दुर्बलता इसके आरे आ जाती थी । फिर भी जब भी मौका मिला मृतक ने हिम्मत नहीं हारी। कोई न कोई काम करके परिवार को हर सुख देने का इरादा रखने वाला मृतक प्रमोद की पहली शादी शांति देवी से हुई जिससे उन्हें दो पुत्री ओर एक पुत्र आशिक कुमार हुआ। दिनरात तिनका तिनका जोड़कर मृतक ने अपनी दोनो पुत्रियों शिवानी कुमारी व सुधा कुमारी का विवाह कर...