प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को रोटरी क्लब इलाहाबाद साउथ की ओर से भरद्वाज पार्क के पास स्थित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एसपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी, जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. आरसी त्रिपाठी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक अभय श्रीवास्तव, शोभा अग्रवाल और सीएस रमेश अग्रवाल रहे। इस मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधांशु कुमार झा ने कहा कि दिव्यांगता कमजोरी नहीं, बल्कि एक चुनौती है। इसे साहस, मेहनत और सहयोग से बल मिलता है। इस मौके पर अतिथियों ने चित्रकला व खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और उपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.