भागलपुर, जून 22 -- एनटीपीसी कहलगांव द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलीम्को) के सहयोग से 183 चिह्नित दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण कार्यक्रम परियोजना के समीपवर्ती गांवों के दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किया गया। परियोजना प्रमुख संदीप नायक ने कहा कि एनटीपीसी कहलगांव का यह प्रयास एक समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में सशक्त कदम है। जिससे दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। पूर्व में आयोजित मूल्यांकन शिविर के माध्यम से चयनित 183 लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सामान्य ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र, सुगम्य छड़ी जैसी सहायक उपकरण प्रदान किए गए। सृष्टि समाज की अध्यक्ष प्रज्ञा नाइक, महाप्रबंधक रवीन्द्र पटेल, प्रभात रंजन बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.