देहरादून, फरवरी 16 -- नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल में निवासरत दिव्यांगजनों एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को समस्त सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी को जनपद मुख्यालय नई टिहरी में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर नई टिहरी स्थित प्रताप इंटर कॉलेज में 11 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में उन दिव्यांगजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिनके दिव्यांग प्रमाण-पत्र अभी तक किसी कारणवश नहीं बन पाए हैं। शिविर में उपलब्ध कराई जाने वाली प्रमुख सुविधाएं जैसे समस्त प्रकार के दिव्यांग प्रमाण-पत्रों का निर्माण, पात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.