दुमका, मार्च 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र श्रीअमड़ा चौक दुमका में दृष्टि बाधित दिव्यांगजनों के लिए रोड सेफ्टी एवं मोबिलिटी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड दिल्ली और अभ्युदय जन कल्याण आश्रम ने ब्रिजस्टोन के समर्थन से किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में किशोर न्याय बोर्ड पाकुड़ की सदस्य रेणु देवी, बिरसा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष नीतेश कुमार और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान, रोहित मोदी ने दृष्टि बाधित दिव्यांगजनों को रोड सेफ्टी और मोबिलिटी का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण के दौरान, 3 दृष्टि बाधित दिव्यांगजनों को मोबाइल और 70 को छड़ी और किट वितरित किए गए। साथ ही, संस्था द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.