पटना, जून 20 -- राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए राज्य निधि के प्रबंधन के लिए शासी निकाय का गठन किया है। समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयषी की अध्यक्षता में गठित छह सदस्यीय शासी निकाय राज्य निधि का प्रबंधन करेगी। दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार शासी निकाय में वित्त विभाग के संयुक्त आयुक्त अरुण कुमार एवं ग्रामीण विकास विभाग की संयुक्त सचिव मंजू प्रसाद को सदस्य मनोनीत किया गया है। जबकि, दिव्यांगजनों के प्रतिनिधि के रूप मे दृष्टिबाधित दिव्यांगता का प्रतिनिधित्व पटना के धनरूआ स्थित आतापुर गांव निवासी डॉ. नवल किशोर शर्मा एवं अस्थि- जन्य दिव्यांगता का प्रतिनिधित्व सहरसा के गांधी पथ मोहल्ला निवासी मोहन कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया है। निदेशालय के अनुसार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के निदेशक इसके पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.