पूर्णिया, फरवरी 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) प्रदान करने के उद्देश्य से भवानीपुर में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना 'सम्बल' के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर में कुल 156 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया जिनमें 63 पुराने तथा 93 नए दिव्यांगजन शामिल थे। शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं से संबंधित रोगियों की चिकित्सीय जांच की गई। जांच में आंख से संबंधित 4, हड्डी से संबंधित 30, सेरेब्रल पाल्सी के 40, मूक-बधिर 7 तथा लर्निंग डिसएबिलिटी से संबंधित 75 मरीज शामिल पाए गए। शिविर में मौजूद चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगजनों की गहन चिकित्सीय जांच करते हुए उन्हें दिव्यांगता प्रतिशत प्रमाणित किया गया, ताकि वे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.